विधानसभा प्रभारी राकेश शर्मा ने किया शिविर का अवलोकन
विधानसभा प्रभारी राकेश शर्मा ने किया शिविर का अवलोकन
लाडनूं : शहरी सेवा शिविर का मंगलवार को विधानसभा प्रभारी राकेश शर्मा द्वारा अवलोकन किया गया। शर्मा द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित प्रतिवेदनों एवं निस्तारण के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी लेकर संम्पादित कार्यो की समीक्षा की गई। उन्होने सभी विभागों जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग, सामजिक न्याय एंव अधिकारीता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा विभाग के उच्चाधिकारीयों को शिविर में अपनी उपस्थिति देकर जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण एवं विभागीय फ्लेगशीप योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जनहित मे किये जाने के निर्देश दिये गये। शर्मा द्वारा विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र/जन्म प्रमाण पत्र/पशु बीमा पॉलिसी आदि का वितरण किया गया।
इस अवसर पर नोडल प्रभारी एवं अति. प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, निवर्तमान पार्षद लूणकरण शर्मा, यशपाल आर्य, संदीप प्रजापत, नदीम बल्खी, सुरेश खिंची, लोकेन्द्र नरूका, ज्ञानाराम मेहरिया, राजेन्द्र सिंह पंवार कनिष्ठ लेखाधिकारी, नन्दकिशोर चौधरी सहा. प्रशासनिक अधिकारी, रामचन्द्र पूनिया स्वास्थय निरीक्षक, अरविन्द्र धवल एवं रधुनाथदान चारण, मोहम्मद मुस्तफा हसन तकनीकी सहायक, आयुर्वेद ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ रेणु व कम्पाउण्डर प्रिया, विद्युत विभाग कनिष्ठ अभियन्ता राजकुमार, कनिष्ठ सहायक रामदेव कड़वासरा, व जलदाय विभाग से कनिष्ठ सहायक विरेन्द्र सिंह, महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक दीक्षा चौहान, पशुपालन विभाग से डॉ सतेन्द्र बुडानिया, एलएसआई जुगल किशोर व पिंकी महरिया आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2234456


