[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर दरगाह हाजी नजमुद्दीन सुलेमानी ‌ रहमतुल्ला आल्लेह पर लंगर-ए-हुसैनी अकीदत व एहतराम के साथ सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर दरगाह हाजी नजमुद्दीन सुलेमानी ‌ रहमतुल्ला आल्लेह पर लंगर-ए-हुसैनी अकीदत व एहतराम के साथ सम्पन्न

फतेहपुर दरगाह हाजी नजमुद्दीन सुलेमानी ‌ रहमतुल्ला आल्लेह पर लंगर-ए-हुसैनी अकीदत व एहतराम के साथ सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

फतेहपुर : दरगाह ख़ानक़ाह-ए-आलिया नजमिया सुलैमानीया फ़ख़रिया निज़ामिया चिश्तिया बहिश्तिया, फ़तेहपुर शेखावाटी में हज़रत सय्यदना इमाम हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हु और जुमला शुहदा-ए-कर्बला की याद में महफ़िल-ए-ज़िक्र-ए-सय्यदुश्शुहदा, नियाज़-ए-हुसैन एवं लंगर-ए-हुसैनी का मुबारक एहतिमाम निहायत अकीदत व एहतराम के साथ सम्पन्न हुआ।

महफ़िल-ए-ज़िक्र-ए-सय्यदुश्दा एवं यह मुबारक महफ़िल दरगाह हज़रत ख़्वाजा हाजी मुहम्मद नजमुद्दीन साहिब सुलैमानी चिश्ती अल्फ़ारूक़ी रहमतुल्लाह अलैह, फ़तेहपुर शेखावाटी के सज्जादानशीन व मुतवल्ली हज़रत पीर गुलाम नसीर नजमी सुलैमानी फ़ख़री निज़ामी चिश्ती अल्फ़ारूक़ी साहब की सरपरस्ती में आयोजित हुई।

महफ़िल में मुल्क के मशहूर नात-ख़्वाँ जनाब मुहम्मद शरीफ़ साहब (बासनी, नागौर) और जनाब इमरान बरकाती साहब (जयपुर) ने बारगाह-ए-रिसालत में पुरसोज़ अंदाज़ में नात-ए-पाक पेश कर महफ़िल को रूहानियत से सराबोर कर दिया। उलेमा-ए-किराम ने हज़रत इमाम हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हु की अज़ीम कुर्बानी, सब्र और दीन-ए-इस्लाम की हिफ़ाज़त के लिए दिए गए पैग़ाम पर रोशनी डाली।

महफ़िल के इख़्तिताम पर बड़ी तादाद में मौजूद अकीदतमंदों के बीच नियाज़-ए-हुसैन और लंगर-ए-हुसैनी तक़सीम किया गया। अल्लाह तआला इस मुबारक महफ़िल, नियाज़ व लंगर-ए-हुसैनी को अपनी बारगाह में कुबूल फ़रमाए, हज़रत पीर गुलाम नसीर नजमी साहब की दीनी ख़िदमतों में बरकत अता फ़रमाए और तमाम इंतिज़ामिया, ख़िदमतगुज़ारों, नात-ख़्वानों, उलेमा-ए-किराम व शिरकत करने वाले सभी हज़रात को बेहतर अज्र-ए-अज़ीम अता फ़रमाए। आमीन या रब्बुल आलमीन। दुआओं -सलातो सलाम के साथ‌ महफिले मिलाद संपन्न हुई।

Related Articles