निमोद पहाड़ी से लापता बच्चे का नहीं लगा सुराग:19 दिन से सर्च अभियान जारी; एसडीआरएफ, वन विभाग और ग्रामीण कर रहे तलाश
निमोद पहाड़ी से लापता बच्चे का नहीं लगा सुराग:19 दिन से सर्च अभियान जारी; एसडीआरएफ, वन विभाग और ग्रामीण कर रहे तलाश
नीमकाथाना : निमोद की पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर से 12 जून को लापता हुए पांच वर्षीय बच्चे का 19 दिनों के लगातार सर्च अभियान के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। मंदिर से मात्र पांच मिनट के भीतर बच्चे के अचानक गायब होने का रहस्य गहराता जा रहा है।
जांच में जुटी पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग और ग्रामीणों की टीमों को कोई सफलता नहीं मिली। जंगल के दो किलोमीटर के दायरे में चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली गई। ड्रोन कैमरों, डॉग स्क्वॉयड, संदिग्धों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डेटा की जांच से भी पुलिस को बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

संदेह के आधार पर एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। परिजनों से भी पुरानी रंजिश और दुश्मनी को लेकर सवाल किए गए, लेकिन कहीं से कोई ठोस जानकारी नहीं मिली इस अभियान में आईजी जयपुर रेंज राहुल प्रकाश, एसपी प्रवीण नायक नूनावत सहित तीन डीवाईएसपी, 9 पुलिस थानों के एसएचओ और जवानों की टीम, 10 एसडीआरएफ जवान, 10 वनकर्मी और 150 से अधिक ग्रामीण युवा तथा चरवाहे लगातार जुटे रहे।
बच्चे के ननिहाल जगतसिंहनगर में नाना हरफूल सिंह ने अपहरण की आशंका जताई थी। उन्होंने पुलिस से गहन सर्च अभियान चलाने और संदिग्धों से पूछताछ की मांग की थी। 18 दिनों बाद भी उनके नाती का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार में चिंता बनी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2234284


