[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस थाने के ASI और कॉन्स्टेबल रिश्वत लेते ट्रेप:जब्त गाड़ी छोड़ने के लिए मांगे थे 8 हजार रुपए, सीकर एसीबी ने पकड़ा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रींगस थाने के ASI और कॉन्स्टेबल रिश्वत लेते ट्रेप:जब्त गाड़ी छोड़ने के लिए मांगे थे 8 हजार रुपए, सीकर एसीबी ने पकड़ा

रींगस थाने के ASI और कॉन्स्टेबल रिश्वत लेते ट्रेप:जब्त गाड़ी छोड़ने के लिए मांगे थे 8 हजार रुपए, सीकर एसीबी ने पकड़ा

सीकर : सीकर एसीबी ने रींगस थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सांवताराम गुर्जर और हेड कॉन्स्टेबल जयसिंह जाट को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रेप किया है। शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया था कि रींगस पुलिस थाने में हादसे के एक मामले में जब्त उसकी गाड़ी को छुड़वाने के लिए एएसआई सांवताराम 8 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे है।

सीकर एसीबी ने ASI और हेड कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते पकड़ा।
सीकर एसीबी ने ASI और हेड कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते पकड़ा।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें एएसआई सांवताराम द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद, एसीबी उपमहानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में एक ट्रेप दल का गठन किया गया। इस दल का नेतृत्व एसीबी इकाई सीकर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार और पुलिस निरीक्षक सुभाष ने किया।

दल ने कार्रवाई करते हुए एएसआई सांवताराम के सहयोगी हेड कॉन्स्टेबल जयसिंह को परिवादी से 8,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। एएसआई सांवताराम को इस मामले में संलिप्तता पाए जाने पर खाटूश्यामजी से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles