यमुना जल समझौते पर मुख्यमंत्री का आभार
संतोष अहलावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जयपुर में हुए कार्यक्रम में शामिल।
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मधू दहिया
सूरजगढ़ : राजस्थान और हरियाणा के बीच हुए ऐतिहासिक यमुना जल समझौते पर खुशी व्यक्त करते हुए झुंझुनूं की पूर्व सांसद संतोष अहलावत के नेतृत्व में सूरजगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान संतोष अहलावत ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित यमुना जल समझौते को साकार कर राज्य सरकार ने शेखावाटी सहित प्रदेश के जल संकटग्रस्त क्षेत्रों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से झुंझुनूं, सीकर और चूरू सहित लाखों लोगों को भविष्य में पेयजल उपलब्धता का लाभ मिलेगा।
यह निर्णय प्रदेश के विकास और आमजन के हित में ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन से शेखावाटी क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यमुना जल परियोजना का लाभ समयबद्ध तरीके से आमजन तक पहुंचे, इसके लिए सरकार पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर शुभकरण चौधरी, सुरेंद्र भाटिया, विकास भालोठिया, मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेन सूरजगढ़ शहर, कृष्णा गुर्जर पचेरी, विधानसभा प्रभारी रोहतास, संदीप शर्मा पचेरी, कृष्ण खांदवा, सज्जन यादव मेघपुर, संदीप शास्त्री, कृष्ण कुमार गाड़ाखेड़ा,, विजेंद्र भास्कर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2234168


