भरत तिवारी केस की निष्पक्ष जांच की मांग:विप्र फाउंडेशन ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, बोले- पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए
भरत तिवारी केस की निष्पक्ष जांच की मांग:विप्र फाउंडेशन ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, बोले- पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए
डूंडलोद : विप्र फाउंडेशन ने बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी ग्राम निवासी भरत तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन उपतहसील मुकुंदगढ़ में दिया गया। फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पचलंगियां और अन्य पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका उद्देश्य सत्य को सामने लाना और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है। ज्ञापन में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को दोषी ठहराने और दंडित करने का अधिकार केवल न्यायालय को है, पुलिस को नहीं।
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
फाउंडेशन ने मांग की है कि यदि जांच में किसी व्यक्ति, अधिकारी या संबंधित पक्ष की लापरवाही या दोष सिद्ध होता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, पीड़ित परिवार को सम्मानजनक आर्थिक मुआवजा और परिवार के एक योग्य सदस्य को नियमानुसार सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि उनके भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान विप्र फाउंडेशन जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पचलंगिया, बनवारीलाल शर्मा, गौड़ ब्राह्मण महासभा जिला महामंत्री पवन पचलंगिया, विप्र मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप बियाला, राज.ब्राह्मण महासभा नगर अध्यक्ष संतोष शर्मा, महेश पाराशर सहित समाज के कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2234075


