[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद में दुकान पर करवाया जा रहा था बाल श्रम:जनरल स्टोर संचालक पर FIR, बालक को बाल संरक्षण संस्था भेजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

धोद में दुकान पर करवाया जा रहा था बाल श्रम:जनरल स्टोर संचालक पर FIR, बालक को बाल संरक्षण संस्था भेजा

धोद में दुकान पर करवाया जा रहा था बाल श्रम:जनरल स्टोर संचालक पर FIR, बालक को बाल संरक्षण संस्था भेजा

धोद : सीकर जिले के धोद कस्बे में एक जनरल स्टोर संचालक के खिलाफ नाबालिग से बाल श्रम करवाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके से नाबालिग को दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जिसके बाद उसे बाल संरक्षण संस्था भेज दिया गया है।

मानव तस्करी विरोधी इकाई, सीकर को 29 जून को सूचना मिली थी कि धोद चौराहे पर एक जनरल स्टोर में नाबालिग बालक से काम करवाया जा रहा है। इस सूचना पर धोद पुलिस थाना की टीम ने गायत्री सेवा संस्थान सीकर के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्रवाई की।

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो वहां नाबालिग बालक काम करता हुआ मिला। पूछताछ में सामने आया कि बालक से दुकान पर काम करवाया जा रहा था और उसे हर महीने भुगतान भी किया जाता था। प्रतिष्ठान के संचालक अंकित जैन, निवासी धोद, भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस द्वारा उम्र संबंधी दस्तावेज और प्रतिष्ठान के कागजात मांगे जाने पर संचालक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

नाबालिग बालक को दस्तयाब करने के बाद सीएचसी धोद में उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। इसके उपरांत, उसे बाल कल्याण समिति सीकर के समक्ष पेश किया गया, जिसने बालक को बाल संरक्षण संस्था में भेजने का निर्णय लिया।

Related Articles