खेतड़ी की मीनावाली ढाणी में सड़क निर्माण में अनियमितता:ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, गाइलाइन का पालन नहीं करने का आरोप
खेतड़ी की मीनावाली ढाणी में सड़क निर्माण में अनियमितता:ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, गाइलाइन का पालन नहीं करने का आरोप
खेतड़ी : खेतड़ी की संजय नगर पंचायत की ढाणी मीनावाली में मंगलवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर तय सरकारी गाइडलाइन के अनुसार काम न करने का आरोप लगाया है।
गाइडलाइन के अनुसार सामान नहीं लगाने का आरोप
ग्रामीणों के अनुसार, मीनावाली ढाणी से करमाड़ी तक लगभग 2 किलोमीटर सीमेंटेड सड़क का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण की शुरुआत में भी सरकारी गाइडलाइन के अनुसार सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा था। इस अनियमितता के विरोध में ग्रामीणों ने श्रीराजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र फौजी के नेतृत्व में काम रुकवा दिया था। इसके बाद ठेकेदार और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
ग्रामीण बोले-अधूरा काम छोड़ा
अधिकारियों और ठेकेदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि सड़क निर्माण कार्य बेहतर गुणवत्ता के साथ किया जाएगा और सड़क के दोनों ओर सरकारी गाइडलाइन के अनुसार तीन-तीन फीट की साइड रोड भी बनाई जाएगी। ग्रामीणों की सहमति के बाद सड़क का निर्माण तो हो गया, लेकिन ठेकेदार ने साइड रोड नहीं बनाई और अधूरा काम छोड़कर चला गया।
गांव वालों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया
ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में कई बार अधिकारियों और ठेकेदार से मुलाकात की, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला और काम पूरा नहीं किया गया। ठेकेदार की इस लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 10 दिनों में कार्य पूरा नहीं किया गया, तो 12 जुलाई को संजयनगर ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने पंचायत के लोगों को एकजुट कर एक बड़ा आंदोलन करने की भी बात कही।
ये रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन में करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र फौजी, देवीसहाय सिंह, सुनील चौधरी, दिलीप सिंह निर्वाण, मंगूराम सैनी, बुध सिंह, विक्की सिंह, पूर्ण सिंह बनियाला, सायर सेन, अंकित शर्मा, रामवीर सिंह, गणेश सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2233909


