13 साल का ‘वनवास’ खत्म, मंडावरा की हवेली में डकैती डालने वाला ₹5000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार
ताला तोड़कर उड़ाई थीं दो तिजोरियां; पुलिस ने बिछाया जाल और दबोचा 'बालम'
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जनमानस शेखावाटी सवांददाता :
उदयपुरवाटी : थाना पुलिस ने करीब 13 साल से कानून की आँखों में धूल झोंककर फरार चल रहे ₹5000 के इनामी चोरी के आरोपी को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी महेश मीणा उर्फ बालम निवासी नयाबास है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें सालों से भटक रही थीं। यह फिल्मी स्टाइल की चोरी आज से ठीक 13 साल पहले यानी 2 जून 2013 की रात को मंडावरा क्षेत्र में हुई थी।
तब परिवादिया कलावती देवी और संतोष देवी ने थाने में वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि देर रात अज्ञात बदमाशों ने उनकी हवेली के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। शातिर चोर पूरे मकान को खंगालते हुए वहां रखीं दो भारी-भरकम तिजोरियां ही उखाड़कर ले गए। इन तिजोरियों में लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और मोटी नकदी मौजूद थी। इस सनसनीखेज चोरी के बाद से ही आरोपी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने इलाके के आसपास ही छिपकर रह रहा है। बिना कोई वक्त गंवाए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और इस शातिर इनामी बदमाश को धर दबोचा। पुलिस टीम में थानाधिकारी रामपाल मीणा, एसआई ओमप्रकाश, कॉन्स्टेबल रमेश कुमार, कॉन्स्टेबल महेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल थानेश्वर मौजूद रहे। पुलिस अब आरोपी महेश उर्फ बालम से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, जिससे इस क्षेत्र में हुई अन्य कई पुरानी चोरियों और वारदातों के खुलासे होने की संभावनाएं हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2233920


