जाजोद के भामाशाह, प्रेरकों को मिला सम्मान
स्कूल विकास में योगदान पर राज्य और जिला स्तर पर सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भौतिक और शैक्षणिक विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों और प्रेरकों को भामाशाह जयंती के अवसर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान राज्य और जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रदान किया गया। स्कूल के स्टाफ सेक्रेटरी फूलचंद कुड़ी ने बताया कि जाजोद ग्राम निवासी बंशीलाल ढेनवाल, जो बीएल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं, उन्हें विधालय में अनेक विकास कार्य करवाने के लिए सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया को ढेनवाल को प्रेरित करने के लिए सम्मान मिला। राज्य स्तर पर आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बंशीलाल ढेनवाल और सुमन तोबड़िया को शॉल ओढ़ाकर ‘शिक्षा भूषण सम्मान’ से नवाजा। इसी क्रम में, विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक विष्णु कुमार जोशी को भी विद्यालय के भौतिक उन्नयन में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व विधायक रतन जलधारी और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी द्वारा ‘शिक्षा सम्मान’ प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार सैनी, वैद्य शंभुदयाल शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी कालिदास स्वामी और अमित जाटावत सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान मिठाई बांटकर सभी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कमला सिंगड, चंपा कुमारी, अनीता, गुड्डी मीणा, हंसा जांगिड़, मुरारी लाल, गजानंद जाट, जितेंद्र कुमार, मुकेश स्वामी, बाबूलाल मीणा, मोहन सिंह देवन्दा, झाबरमल और महेंद्र मलिंडा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2233914


