पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चूरू के खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिताओं में लहराया परचम, जीते कई पदक
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चूरू के खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिताओं में लहराया परचम, जीते कई पदक
चूरू : पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चूरू के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। जयपुर संभाग के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 27 से 29 जून तक जयपुर और जोधपुर में आयोजित 55वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।
विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, शूटिंग, एथलेटिक्स और खो-खो सहित विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में सेजान खान ने स्वर्ण पदक और जीशान खान ने रजत पदक जीता। वहीं अंडर-14 वर्ग में प्रांजल ने स्वर्ण तथा समर खान ने कांस्य पदक हासिल किया।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में रिया और देवेंद्र ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-14 वर्ग में युवल चौधरी और अंशुमान राठौड़ ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। गजेंद्र जाखटिया (अंडर-14) और वरुण जाखटिया (अंडर-17) ने रजत पदक अपने नाम किए।
शूटिंग प्रतियोगिता में विधि शर्मा (अंडर-19), वर्णिका तिवारी (अंडर-17) और हार्दिक (अंडर-14) ने स्वर्ण पदक जीते। वर्षा (अंडर-19) और चेतना (अंडर-14) ने कांस्य पदक हासिल किए।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में निशा कस्वां (अंडर-17) ने स्वर्ण पदक, रवीना (अंडर-17) और लक्ष्मी रणवा (अंडर-14) ने रजत पदक जीते। वहीं खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में विद्यालय की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया।
प्राचार्य कृष्ण सिंह चौहान ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2233925


