सिंघाना में स्कूली बच्चों से भरी वैन में लगी आग:ड्राइवर ने चिंगारी देख वैन रोकी, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला; गाड़ी राख हुई
सिंघाना में स्कूली बच्चों से भरी वैन में लगी आग:ड्राइवर ने चिंगारी देख वैन रोकी, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला; गाड़ी राख हुई
सिंघाना : मंगलवार सुबह सिंघाना थाना क्षेत्र में एक चलती स्कूली वैन में अचानक आग लग गई। वैन में 8 से 10 छोटे बच्चे सवार थे, जिन्हें ड्राइवर की सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
वैन ड्राइवर कैलाश चंद ने बताया – कॉपर क्षेत्र से सिंघाना की ओर एक निजी प्ले स्कूल के बच्चों को लेकर आ रहा था। कंचनिया की ढाणी के पास वैन के गियर के पास अचानक चिंगारी दिखाई दी। तुरंत वैन को सड़क किनारे रोका और सभी बच्चों को से बाहर निकाला।
बच्चों को बाहर निकालने के कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया और वह पूरी तरह जलने लगी। घटना की सूचना पर खेतड़ी नगरपालिका और एचसीएल की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैन पूरी तरह जल चुकी थी।
फायरमैन महेश चंद ने बताया – उन्हें उच्च अधिकारियों के माध्यम से सिंघाना क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर स्कूली वैन में आग लगी हुई मिली।
दमकल की व्यवस्था ना होने से आक्रोश
इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में सिंघाना नगरपालिका में दमकल वाहन न होने को लेकर आक्रोश देखा गया। ग्रामीण रामावतार सैनी ने कहा कि सिंघाना एक बड़ा कस्बा होने के बावजूद यहां दमकल की स्थायी व्यवस्था नहीं है, जबकि आगजनी की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। लोगों ने स्थानीय स्तर पर स्थायी दमकल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2233682


