राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने नेछवा सीबीईओ का पद संभाला:टीचर्स ने किया स्वागत, काछवा स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थे
राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने नेछवा सीबीईओ का पद संभाला:टीचर्स ने किया स्वागत, काछवा स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थे
नेछवा : नेछवा ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) के पद पर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वे पिछले 13 वर्षों से राजकीय स्कूल, काछवा में प्रिंसिपल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने राजकीय स्कूल, काछवा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम सुनिश्चित किए। उन्होंने अनुशासन, सहशैक्षिक गतिविधियों और खेलकूद के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं, जिससे स्कूल को एक विशिष्ट पहचान मिली। उनके नेतृत्व में स्कूल ने शिक्षा और अन्य गतिविधियों में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया।
कार्यभार ग्रहण समारोह के मौके पर पूर्व कार्यवाहक सीबीईओ मंजू ढाका, कमलेश शर्मा, बजरंग सिंह शेखावत, सुभाष जांगिड़, रणधीर सिंह, रोशन लाल, विजय कुमार, दलीप कुमार, सौरभ शर्मा, ज्योति शर्मा, अशोक कुमार और शुभम सहित विभिन्न स्कूलों के संस्था प्रधान, टीचर एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2232856

