[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में महिलाओं पर लाठी से हमला:खाटूश्यामजी दर्शन कर लौट रहे परिवार से मारपीट, एक घायल

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में महिलाओं पर लाठी से हमला:खाटूश्यामजी दर्शन कर लौट रहे परिवार से मारपीट, एक घायल

सीकर में महिलाओं पर लाठी से हमला:खाटूश्यामजी दर्शन कर लौट रहे परिवार से मारपीट, एक घायल

सीकर : सीकर के गोकुलपुरा थाना क्षेत्र में बीकानेर बाईपास पर एक टेंपो और कार की टक्कर के बाद विवाद हिंसक हो गया। टेंपो सवार युवक ने कार सवार एक व्यक्ति का सिर फोड़ दिया। जब कार में मौजूद महिलाओं ने विरोध किया, तो पास के एक होटल से आए कुछ युवकों ने लाठियों से उनके साथ भी मारपीट की।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर गोकुलपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। जानकारी के अनुसार, कार सवार परिवार दिल्ली का निवासी है। वे खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद सालासर बालाजी जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles