राजकीय प्राथमिक स्कूल के भवन का उद्घाटन:दिवंगत माता-पिता की याद में भामाशाह ने बनवाया, विधायक ने किया लोकार्पण
राजकीय प्राथमिक स्कूल के भवन का उद्घाटन:दिवंगत माता-पिता की याद में भामाशाह ने बनवाया, विधायक ने किया लोकार्पण
चिड़ावा : चिड़ावा के भड़ौंदा कलां ग्राम पंचायत के गांव वृंदावन में को शनिवार राजकीय प्राथमिक स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। इस भवन का निर्माण भामाशाह कानपुर प्रवासी सज्जन कुमार दैंगला ने अपने दिवंगत माता-पिता घनश्याम दास दैंगला एवं भगवानी देवी दैंगला की स्मृति में करवाया है। लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में श्री बिहारी जी सेवा सदन द्वारा अतिथियों का साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग व जनप्रतिनिधियों ने सरस्वती पूजन कर दीप प्रज्वलित किया और सभा को संबोधित किया। नवनिर्मित विद्यालय भवन का मनोज दैंगला और अंजू गोयनका ने रिबन काटकर उद्घाटन किया।
इसके बाद विधायक राजेंद्र भांबू ने शिलालेख का अनावरण कर भवन को स्कूल प्रशासन को सुपुर्द किया। कार्यक्रम के समापन पर सेवा सदन की ओर से आगंतुकों के लिए भोजन व मिठाई की व्यवस्था की गई।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य विशंभर पूनिया, प्रवक्ता राजकुमार मूंड, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, श्री बिहारी जी सेवा सदन के ट्रस्टी रामोतार जालान, कानपुर निवासी भामाशाह मनोज कुमार दैंगला, सअंजू गोयनका, पंचायत समिति सदस्य राजश्री, प्रशासक सुरेंद्र झाझड़िया, मैनेजर राजेंद्र शर्मा, प्रधानाध्यापक शीशराम झाझड़िया और वरिष्ठ अध्यापक रतिराम धींवा सहित वृंदावन व भड़ौंदा कलां के ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2230014

