सामोद में रींगस के युवक का शव मिला:एनएच-52 के पास पेड़ पर लटका, पुलिस ने जांच शुरू की
सामोद में रींगस के युवक का शव मिला:एनएच-52 के पास पेड़ पर लटका, पुलिस ने जांच शुरू की
रींगस : रींगस के युवक का शव सामोद के पास पेड़ पर लटका मिला। युवक रींगस के वार्ड 25 जैतुसर का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो सामोद थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही सामोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए। युवक की पहचान विकास कुमावत (26) पुत्र राजू कुमावत के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चौमूं के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और फिर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
सामोद थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या से जुड़ा बताया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2228485


