[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईमानदारी की मिसाल: नगर परिषद आयुक्त के सुरक्षा गार्ड ने लौटाया नागरिक का खोया हुआ पर्स


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ईमानदारी की मिसाल: नगर परिषद आयुक्त के सुरक्षा गार्ड ने लौटाया नागरिक का खोया हुआ पर्स

ईमानदारी की मिसाल: नगर परिषद आयुक्त के सुरक्षा गार्ड ने लौटाया नागरिक का खोया हुआ पर्स

सीकर : नगर परिषद सीकर द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। नगर परिषद वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के सुरक्षा गार्ड ने शिविर में आए एक नागरिक का खोया हुआ पर्स पूरी ईमानदारी के साथ सुरक्षित रखा और उसकी पहचान सुनिश्चित करने के बाद उसके वास्तविक मालिक को वापस सौंप दिया।

शिविर के दौरान पर्स मिलने पर सुरक्षा गार्ड ने बिना किसी लालच के उसे सुरक्षित अपने पास रखा तथा संबंधित नागरिक की पहचान कर उसे बुलाकर पर्स सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ पर्स वापस मिलने पर नागरिक ने सुरक्षा गार्ड का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

नगर परिषद वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने सुरक्षा गार्ड के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ईमानदारी और सेवा भाव ही किसी भी संस्था की सबसे बड़ी पहचान होते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा अन्य लोगों को भी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

Related Articles