नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आर. रवि बाबू ने किया झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक का निरीक्षण
माइक्रो एटीएम और रूपे डेबिट कार्ड वितरण से ग्रामीण बैंकिंग सेवाओं को मिलेगा विस्तार
झुंझुनूं : नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आर. रवि बाबू ने शुक्रवार को झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक का निरीक्षण कर बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बैंक की कार्यप्रणाली, वित्तीय समावेशन गतिविधियों तथा किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हित में संचालित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. रवि बाबू ने बैंक की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार किया जाना जरूरी है।
इस अवसर पर प्राथमिक डेयरी सहकारी समितियों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से माइक्रो एटीएम वितरित किए गए। वहीं प्राथमिक डेयरी सहकारी समितियों के सदस्यों को वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए रूपे डेबिट कार्ड भी प्रदान किए गए, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
निरीक्षण के दौरान बैंक अधिकारियों ने डॉ. आर. रवि बाबू को बैंक की उपलब्धियों, विभिन्न योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहकारिता आधारित बैंकिंग सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का विश्वास दिलाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2228460


