[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भर्ती की मांग को लेकर खून से लिखा ज्ञापन:भूख हड़ताल और झाड़ू डाउन की चेतावनी, सफाई कामगारों ने दिया अल्टीमेटम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भर्ती की मांग को लेकर खून से लिखा ज्ञापन:भूख हड़ताल और झाड़ू डाउन की चेतावनी, सफाई कामगारों ने दिया अल्टीमेटम

भर्ती की मांग को लेकर खून से लिखा ज्ञापन:भूख हड़ताल और झाड़ू डाउन की चेतावनी, सफाई कामगारों ने दिया अल्टीमेटम

चूरू : चूरू में लंबे समय से लंबित सफाई कर्मचारी भर्ती-2023 को लेकर सफाई कामगार समुदाय का आक्रोश गुरुवार को खुलकर सामने आया। निवर्तमान मनोनीत पार्षद एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) के प्रदेश सचिव अशोक पंवार के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को खून से लिखा ज्ञापन सौंपकर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई गई।

भर्ती शुरू करने और नियुक्तियां देने की मांग

ज्ञापन में सफाई कर्मचारी भर्ती-2023 को जल्द शुरू करने के साथ भर्ती में शत-प्रतिशत परंपरागत सफाई कामगार समाज के लोगों को नियुक्ति देने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने न्यायालय में लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण कर पात्र अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द सफाई कर्मचारी पद पर नियुक्त करने की भी मांग उठाई।

2018 में नियुक्त कर्मचारियों को मूल पदों पर लगाने की मांग

अशोक पंवार ने कहा कि वर्ष 2018 में नियुक्त सफाई कर्मचारियों को उनके मूल पदों पर कार्य करवाया जाए। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि समाज लंबे समय से स्वायत्त शासन विभाग में सफाई कार्य करता आ रहा है, लेकिन रोजगार के अवसरों में समाज के लोगों को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिल रही है।

जयपुर में भूख हड़ताल जारी, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

पंवार ने बताया कि भर्ती संबंधी मांगों को लेकर जयपुर में पहले से ही भूख हड़ताल चल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं करती और मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी एवं सफाई कामगार समाज भूख हड़ताल और ‘झाड़ू डाउन’ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

कई समाजजन रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान राहुल पंवार, किशन हटवाल, राकेश पंवार, प्रीत चांवरिया, अभिषेक पंवार, आकाश चंदेलिया, सोनू वाल्मीकि, संदीप कांगड़ा, नंदू चांवरिया, किशन पंवार, कृष पंवार, शनि धवल, अरुण हटवाल, मनीष चांवरिया, सौरव चंदेलिया और अंकित सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Related Articles