नरहड़ दरगाह में मुहर्रम पर खीर-जलेबी का लंगर वितरित:करबला के शहीदों की शहादत को याद किया; प्रेम और एकता का संदेश दिया
नरहड़ दरगाह में मुहर्रम पर खीर-जलेबी का लंगर वितरित:करबला के शहीदों की शहादत को याद किया; प्रेम और एकता का संदेश दिया
नरहड़ : नरहड़ दरगाह में मुहर्रम के अवसर पर दरगाह फाउंडेशन द्वारा खीर और जलेबी का लंगर वितरित किया गया। यह आयोजन करबला के शहीदों की शहादत को याद करने के लिए किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
दरगाह परिसर में खीर, जलेबी और सबील का वितरण किया गया। दरगाह खादिम शाहिद पठान ने बताया कि करबला के शहीदों की शहादत सब्र, त्याग, इंसानियत और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इसी भावना के तहत लंगर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में प्रेम, एकता और सेवा का संदेश पहुंचाना था।
इस अवसर पर दरगाह के खादिम शाहिद पठान, पूर्व मदरसा बोर्ड सदस्य युनुस चोपदार, पीयूष चतुर्वेदी, लाभचंद जैन, राकेश कुमार, जाफर हुसैन और ताराचंद सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2226990


