ऑपरेशन नकेल के तहत कार्रवाई: 55 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो गिरफ्तार
जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपए, सप्लायर और खरीदारों की तलाश जारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन नकेल” के तहत चूरू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 55 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चूरू सुनील कुमार आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी चूरू गजेंद्र सिंह आरपीएस के सुपरविजन में तथा कोतवाली थाना प्रभारी सुखराम चोटिया के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार 25 जून 2026 को गश्त के दौरान नाथपुरी गोशाला के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखकर दोनों ने छिपने और भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो युवकों ने अपनी पहचान मनान अब्बास पुत्र अब्बास चौहान, निवासी वार्ड नंबर 10 चमन बास चूरू तथा तनवीर पुत्र अब्दुल शमद कायमखानी, निवासी वार्ड नंबर 59 ईदगाह मोहल्ला चूरू के रूप में बताई।
तलाशी लेने पर आरोपी मनान अब्बास के कब्जे से 33 ग्राम तथा आरोपी तनवीर के कब्जे से 22 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण संख्या 137/2026 दर्ज किया है। मामले की जांच रतननगर थाना प्रभारी रामनिवास द्वारा की जा रही है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हेरोइन मनोवर उर्फ मोनू निवासी भूतिया बास चूरू के माध्यम से बाबजी निवासी मच्छी चौक, बाईवाला, भटिंडा से खरीदना बताया। साथ ही चूरू में खालिद उर्फ गुलाम रसूल पुत्र मुंशी निवासी चमन बास को बेचने की बात भी सामने आई है।
पुलिस ने बताया कि मामले में मादक पदार्थ खरीदने और बेचने से जुड़े अन्य आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2226963

