[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निर्जला एकादशी पर श्री श्याम मित्र मंडल सिंघाना द्वारा शीतल जल सेवा का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

निर्जला एकादशी पर श्री श्याम मित्र मंडल सिंघाना द्वारा शीतल जल सेवा का आयोजन

निर्जला एकादशी पर श्री श्याम मित्र मंडल सिंघाना द्वारा शीतल जल सेवा का आयोजन

सिंघाना : पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री श्याम मित्र मंडल सिंघाना द्वारा राठौर किराना स्टोर के समीप श्रद्धा एवं सेवा भाव से विशेष जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं आमजन को कैरी के शीतल पानी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल के सदस्यों एवं सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सेवा कार्य को सफल बनाया। सामूहिक प्रयासों से आयोजित यह सेवा कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है तथा ऐसे धार्मिक एवं जनहितकारी कार्य समाज में मानवता, सद्भावना और परोपकार की भावना को सुदृढ़ करते हैं। निर्जला एकादशी जैसे पावन पर्व पर जल सेवा का विशेष महत्व माना जाता है, जिससे जरूरतमंद लोगों को राहत मिलती है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, मित्रों एवं सहयोगियों का मंडल की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles