प्रज्ज्वल भारत हेल्प फाउंडेशन के सौजन्य से एलईडी बल्ब वितरण का एक दिवसीय कैंप आयोजित हुआ
प्रज्ज्वल भारत हेल्प फाउंडेशन के सौजन्य से एलईडी बल्ब वितरण का एक दिवसीय कैंप आयोजित हुआ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : सुनील कुमार शर्मा
झुंझुनूं : प्रज्ज्वल भारत हेल्प फाउंडेशन के प्रतिनिधि निरंजन जोशी और रमेश पांचाल के तत्वाधान में पार्षद सलीम कबाड़ी, मनोनीत पार्षद रफीक कबाड़ी ओर इरफान कबाड़ी के सहयोग से वार्ड नंबर 33 में एलईडी बल्ब वितरण का एक दिवसीय कैंप आयोजित हुआ। जिसमें सभी वार्ड वासियों ने इस योजना का लाभ उठाया। इस मौके पर निरंजन जोशी ने बताया कि ऊर्जा की खपत कम करने व घरेलू बिजली बिल में कमी लाने के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इस योजना में बिजली बिल या राशन कार्ड पर न्यूनतम मूल्य पर 9 वाट के एलईडी बल्ब दिए गए। कैंप में मो. अली, मो. इकबाल, मो. असलम, अब्दुल गफ्फार, मो. अख्तर, मो. फारूक, मुमताज अली, मो. सलीम, मो. इमरान, मोहसीन अली तथा सलीम बाबा ने इस कैंप में उपस्थित रहकर एलईडी कैंप का लाभ लिया और अन्य लोगों को भी लाभ दिलाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2225365


