खेतड़ी में सीएसडी कैंटीन खुलने पर हुआ सम्मान समारोह:विधायक ने कहा- राष्ट्र निर्माण में सैनिकों का अहम योगदान
खेतड़ी में सीएसडी कैंटीन खुलने पर हुआ सम्मान समारोह:विधायक ने कहा- राष्ट्र निर्माण में सैनिकों का अहम योगदान
खेतड़ी नगर : खेतड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत गोठड़ा की ढाणी भरगड़ान में बुधावर को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सुविधा के लिए एक सीएसडी कैंटीन खुलने पर एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश कुमार जांगिड़ ने की।
सैनिकों के योगदान को बताया अतुलनीय
विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा-सैनिक और पूर्व सैनिक राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के योगदान को अतुलनीय बताया। विधायक ने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिलें। उन्होंने कैंटीन परिसर में विधायक कोटे से बिजली कनेक्शन लगवाने की घोषणा की और उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को कैंटीन के निकट बस स्टैंड निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विधायक के सामने रखी मांगें
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम सुनील कुमार चौहान, पूर्व प्रधान मदन लाल गुर्जर, पूर्व सरपंच फतेहसिंह शेखावत, कैप्टन केसर देव, महेंद्र सिंह, रमेश सैनी, हरिराम गुर्जर, बबलू अवाना, प्रताप अधाणा, सतीश खरडिया, प्रभू राजोता, एईएन सुभाष मीणा, बृजपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, इककुराम, सतरूप सिंह, कैप्टन मखनलाल, नत्थू सिंह, सुभाष यादव, हवलदार लीलाधर, कन्हैयालाल, कर्नल सुरेश मांदरी, सुबेदार सुंदरलाल, पूर्ण सिंह, सरजीत, कृष्ण भरगढ, नेपाल सिंह और निखिल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2224878


