[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसडीएम बोले- सरकारी योजनाएं का लाभ आमजन तक पहुंचे:विभागीय अधिकारों की बैठक ली; सफाई, बिजली, पानी और टूटी सड़कों को सुधारने के निर्देश दिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एसडीएम बोले- सरकारी योजनाएं का लाभ आमजन तक पहुंचे:विभागीय अधिकारों की बैठक ली; सफाई, बिजली, पानी और टूटी सड़कों को सुधारने के निर्देश दिए

एसडीएम बोले- सरकारी योजनाएं का लाभ आमजन तक पहुंचे:विभागीय अधिकारों की बैठक ली; सफाई, बिजली, पानी और टूटी सड़कों को सुधारने के निर्देश दिए

चिड़ावा : चिड़ावा में एसडीएम किरणपाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की और जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों के कार्यों को त्वरित गति से पूरा करें।

बैठक में उपखंड अधिकारी ने शहर की टूटी सड़कों को लेकर नगरपालिका और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ नालियों की नियमित सफाई और कचरा संग्रहण व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बिजली और पानी से संबंधित समस्याओं को तत्काल प्रभाव से हल करने पर भी जोर दिया।

इस बैठक में तहसीलदार रामकुमार पूनिया, नायब तहसीलदार बलबीर सिंह कुलहरि, मंड्रेला नायब तहसीलदार सन्नी भांबू, बीडीओ अनीषा बिजारणियां, सीबीईओ डॉ. उमादत्त झाझडिया, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया, पशु चिकित्सा नोडल अधिकारी राजेश सिंगला, उप कोषाधिकारी कमलेश मिश्रा, चिड़ावा वन विभाग रेंजर सुमन, समाज कल्याण अधिकारी ममता पूनिया, जलदाय विभाग एईएन सविता चौधरी, चिड़ावा नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार नूनिया और सुलताना नगरपालिका ईओ कुलदीप राव सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles