[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में माहेश्वरी समाज ने निकाली शोभायात्रा:3 दिवसीय महेश नवमी महोत्सव संपन्न, बैंड-बाजा और सजीव झांकियां सजाईं

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में माहेश्वरी समाज ने निकाली शोभायात्रा:3 दिवसीय महेश नवमी महोत्सव संपन्न, बैंड-बाजा और सजीव झांकियां सजाईं

सीकर में माहेश्वरी समाज ने निकाली शोभायात्रा:3 दिवसीय महेश नवमी महोत्सव संपन्न, बैंड-बाजा और सजीव झांकियां सजाईं

सीकर : सीकर के माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस महेश नवमी महोत्सव संपन्न हुआ। भगवान शिव के जयकारों के साथ 3 दिनों तक हुए धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

माहेश्वरी समाज के पन्नालाल सारड़ा और महेश काबरा ने बताया कि महेश नवमी के ही दिन भगवान महेश (शिव) के आशीर्वाद से माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति हुई थी। महोत्सव के अंतिम दिन सुबह समाज के लोगों ने विद्वान पंडितों के सान्निध्य में भगवान महेश की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद रुद्राभिषेक और सर्व मंगलकामना यज्ञ किया।

मंगलवार दोपहर में माहेश्वरी भवन से शाही लवाजमे के साथ शोभायात्रा निकली। इसमें ऊंट-घोड़े शामिल रहे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। महोत्सव के दौरान महिला मंडल ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। माहेश्वरी समाज के बच्चों ने सजाई गई शिव परिवार और राम दरबार की सजीव झांकियां प्रस्तुत कीं। माहेश्वरी समाज के तीनों घटकों के सचिवों ने अपना वार्षिक रिपोर्ट पेश की।

Related Articles