सीकर में मादक पदार्थ बेचते युवक गिरफ्तार:पुलिस ने आधा किलो गांजा और शराब की पेटी बरामद की,रेलवे अंडरपास के पास दबिश देकर पकड़ा
सीकर में मादक पदार्थ बेचते युवक गिरफ्तार:पुलिस ने आधा किलो गांजा और शराब की पेटी बरामद की,रेलवे अंडरपास के पास दबिश देकर पकड़ा
सीकर : सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब और गांजा बेचने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से आधा किलो गांजा और एक अवैध देसी शराब की पेटी बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि बीती शाम ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली कि हिम्मतनगर के रेलवे अंडरपास के नजदीक एक युवक गांजा और अवैध देसी शराब बेच रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर युवक दिखाई दिया। उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 496 ग्राम गांजा और एक अवैध देसी शराब की पेटी मिली है।
आरोपी की पहचान करण (19) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नवलगढ़ का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में वह हिम्मत नगर एरिया में रहता है।
अभी तक की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया कि आरोपी सीकर में ही किसी से गांजा और अवैध देसी शराब खरीदता था। इसके बाद हिम्मतनगर एरिया में लेबर का काम करने वालों को बेचता था। फिलहाल पुलिस आरोपी के सप्लायर की तलाश में जुटी है। मामले की जांच अब कोतवाली पुलिस थाने की सब इंस्पेक्टर ललिता यादव को दी गई है। बता दें कि सीकर में उद्योग नगर पुलिस थाने की 5 महीने में यह 15 वीं कार्रवाई है। साथ ही सभी मामलों में मुख्य सप्लायर भी पकड़े जा रहे है। इससे पहले ऑपरेशन एंटी वेनम में उद्योग नगर पुलिस थाने के द्वारा रेंज और जिले में सबसे ज्यादा NDPS एक्ट की कार्रवाई की गई ।
कोतवाली पुलिस ने 2.62 ग्राम स्मैक पकड़ी
सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने सीकर शहर में एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई करते हुए 2.62 ग्राम स्मैक बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सालासर बस स्टैंड के पास नानी गेट सब्जी मंडी में रात को आरोपी नटवरलाल शर्मा (40) पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी सुभाष चौक और अमर सिंह पुत्र सुमेरसिंह निवासी सबलपुरा को गिरफ्तार किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2224878


