सरदारशहर में तेज बरसात से जलभराव:मुख्य सड़कें डूबीं, आवागमन प्रभावित; नगर परिषद ने निकासी के लिए जनरेटर लगाए
सरदारशहर में तेज बरसात से जलभराव:मुख्य सड़कें डूबीं, आवागमन प्रभावित; नगर परिषद ने निकासी के लिए जनरेटर लगाए
सरदारशहर : सरदारशहर में मंगलवार शाम 7 बजे तेज बरसात हुई। जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। मुख्य बाजार, शिव मार्केट, सब्जी मंडी, श्रीराम मंदिर क्षेत्र, सोमनाथ आश्रम, कच्चा बस स्टैंड और मीना गेस्ट हाउस के पास मुख्य सड़कों पर पानी भर गया। इससे आमजन और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बंधनाऊ गांव में बारिश के पानी के बहाव के बीच बाइक फंस गई। जिसे युवक ने बड़ी मुश्किल से संभाला। वहीं तेज हवा के कारण सौर ऊर्जा की प्लेटे और टीनशेड उड़ गई।

शहर के कई नाले और निकासी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण बरसाती पानी की सुचारु निकासी नहीं हो पा रही है। व्यापारियों ने चिंता जताई है कि यदि बारिश जारी रही तो सब्जी मंडी और मुख्य बाजार की कुछ दुकानें बंद करनी पड़ सकती हैं।

नगर परिषद पानी की निकासी में जुटा, जनरेटर लगाए
जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को पानी से भरी सड़कों से गुजरने में जोखिम उठाना पड़ा, वहीं कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।
नगर परिषद आयुक्त मगराज डूडी ने बताया कि बारिश की स्थिति को देखते हुए नगर परिषद की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। शहर की सभी प्रमुख गिनाणियों पर जनरेटर चालू कर दिए गए हैं, ताकि बरसाती पानी की निकासी तेज गति से की जा सके और जलभराव की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके।
शहरवासियों ने नगर परिषद से जलनिकासी व्यवस्था को और मजबूत करने तथा बंद पड़े नालों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। इससे भविष्य में बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2224860


