[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रेलर ने कार को टक्कर मारी, दो दोस्तों की मौत:एक युवक घायल, रेफर किया; गांव लौटते समय हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रेलर ने कार को टक्कर मारी, दो दोस्तों की मौत:एक युवक घायल, रेफर किया; गांव लौटते समय हादसा

ट्रेलर ने कार को टक्कर मारी, दो दोस्तों की मौत:एक युवक घायल, रेफर किया; गांव लौटते समय हादसा

चूरू : चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र में बुचावास-तोगावास गांव के बीच ट्रेलर और कार की टक्कर हो गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसा मंगलवार रात 9 बजे हुआ।

एक घायल को रेफर किया

भालेरी थाने के कॉन्स्टेबल रूपराम ने बताया- मृतकों की पहचान सादुलपुर के मानपुर निवासी प्रदीप (25) पुत्र दयानंद जांगिड़ और प्रवीण (27) पुत्र देबूराम जाट की मौत हुई है। वहीं राजगढ़ तहसील के बुगी निवासी महेश (25) पुत्र राजकुमार जांगिड़ गंभीर रूप से घायल हुआ है।

महेश को प्राथमिक उपचार के लिए राजकीय अस्पताल तारानगर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। शवों को तारानगर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर ड्राइवर को पकड़ लिया है।

हादसे में कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रदीप के लेने के लिए आया था प्रवीण

प्रदीप फर्नीचर का काम करता था। वह अपने ससुराल बुचावास में आया हुआ था। शाम को प्रदीप का दोस्त प्रवीण उसे लेने के लिए कार से बुचावास आया था। इसी दौरान प्रदीप के साथ काम करने वाले उसके बुआ का बेटा महेश भी इनकी गाड़ी में बैठ गया। दोनों अपने गांव लौट रहे थे। महेश को बुगी जाने के लिए ददरेवा उतरना था। लेकिन बुचावास गांव से बाहर निकलते ही ट्रेलर ने इनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। प्रवीण ट्रांसपोर्ट का काम करता है।

हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई।
हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई।

प्रदीप के ऊपर थी दो घरों की जिम्मेदारी

प्रदीप जांगिड़ तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी शादी हो गई थी। उसके 9 महीने का बेटा और 3 साल की बेटी है। प्रदीप के ऊपर चाचा के घर की भी जिम्मेदारी थी। चाचा की एक साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। चाचा के 5 बेटियां और एक बेटा है। वहीं, प्रवीण के एक भाई और एक बहन है। प्रवीण की शादी नहीं हुई थी।

Related Articles