[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू के अब्दुल अजीम रफीक का आईआईटी खड़गपुर में चयन, परिवार व क्षेत्र में खुशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू के अब्दुल अजीम रफीक का आईआईटी खड़गपुर में चयन, परिवार व क्षेत्र में खुशी

चूरू के अब्दुल अजीम रफीक का आईआईटी खड़गपुर में चयन, परिवार व क्षेत्र में खुशी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के वार्ड संख्या 24 निवासी मोहम्मद रफीक अंसारी के पुत्र अब्दुल अजीम रफीक का प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर में प्रवेश हुआ है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफलता हासिल कर अब्दुल अजीम ने यह उपलब्धि प्राप्त की है।

अब्दुल अजीम ने बताया कि उनकी जेईई एडवांस्ड रैंक 13739 और कैटेगरी रैंक 3505 रही। उनकी इस सफलता पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मैट्रिक्स कोचिंग सीकर की प्रबंधन टीम ने अब्दुल अजीम का फूलमाला, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। संस्था के महेश नेहरा, इमरान खान, सुशील शर्मा और अरविंद दयाल ने कहा कि IIT खड़गपुर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल है और यहां प्रवेश मिलना बड़ी उपलब्धि है।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद अनीश खान, मोहम्मद रईस, हसन संजरी, मोहम्मद सलीम सहित अन्य लोगों ने अब्दुल अजीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पिता मोहम्मद रफीक ने सभी का आभार जताया।

Related Articles