कांवट में गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां, 108 राम नाम मनकों से बाबा को रिझाया
कांवट में गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां, 108 राम नाम मनकों से बाबा को रिझाया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कांवट कस्बे के स्टेशन रोड़ पर श्री श्री बालाजी सुंदरकांड मंडल के तत्वावधान में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में सुंदरकांड की चौपाइयों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पाठ के दौरान मंडल के सदस्य राजेंद्र प्रसाद सैनी, रोहिताश सैनी मावता, रामनिवास सैनी, हेमंत कुलश्रेष्ठ, सुनील कुमार, कृष्ण सैनी, छीतर मल आदि ने सुरम्य भजनों और संगीत की धुनों के साथ सुंदरकांड का सस्वर वाचन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से 108 राम नाम के मनकों द्वारा बाबा की महिमा का गुणगान कर उन्हें रिझाया गया।
आरती के बाद बंटा प्रसाद, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति पर मारुति नंदन की भव्य आरती उतारी गई, जिसके बाद उपस्थित सभी भक्तों को चाव से प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महावीर सैनी, बजरंग लाल सैनी, शम्भू दयाल सैनी, नीलेश, सुभाष सैनी, राकेश, आरती, शिल्पा, मधु, कैलाश चंद सैनी, रणवीर सैनी, दुर्गा देवी, सरोज देवी, सावित्री देवी सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2217613


