[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर मुख्य बाजार में बेसहारा सांडों से लोग परेशान:कच्चा बस स्टैंड से बाजार तक सड़क पर जमावड़ा, नगर परिषद पर कार्रवाई ना करने के आरोप

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर मुख्य बाजार में बेसहारा सांडों से लोग परेशान:कच्चा बस स्टैंड से बाजार तक सड़क पर जमावड़ा, नगर परिषद पर कार्रवाई ना करने के आरोप

सरदारशहर मुख्य बाजार में बेसहारा सांडों से लोग परेशान:कच्चा बस स्टैंड से बाजार तक सड़क पर जमावड़ा, नगर परिषद पर कार्रवाई ना करने के आरोप

सरदारशहर : सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड से मुख्य बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर बेसहारा सांडों से व्यापारी और आमजन परेशान है। लोगों का कहना है कि सांड सड़क के बीच बैठे रहते हैं और आपस में लड़ते हैं। इससे वाहन चालकों को रोज जोखिम उठाना पड़ता है।

प्रशासन पर शिकायत ना करने का आरोप

व्यापारी राकेश हनुमानगड़िया और आशीष कुड़ी ने बताया कि सांड अचानक लड़ने लगते हैं, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद प्रशासन को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बाजार में हर वक्त भीड़ रहती है। ऐसे में सांडों की मौजूदगी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। लोगों ने नगर परिषद से तत्काल आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है।

नगर परिषद आयुक्त बोले – जल्द होगी कार्रवाई

नगर परिषद आयुक्त मेघराज डूडी ने बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी है। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles