जसरापुर में 34 घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल:मुख्य ट्रांसफार्मर बदलने से 2500 उपभोक्ताओं को राहत, पांच फीडरों में आपूर्ति शुरू
जसरापुर में 34 घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल:मुख्य ट्रांसफार्मर बदलने से 2500 उपभोक्ताओं को राहत, पांच फीडरों में आपूर्ति शुरू
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर में 34 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बुधवार रात जसरापुर जीएसएस से जुड़े करीब 2500 बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिली। जीएसएस से जुड़े पांच फीडरों में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो गई। मंगलवार सुबह जसरापुर जीएसएस पर लगा 3.15 एमवीए क्षमता का मुख्य बिजली ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके कारण जसरापुर, पावटा, श्यामपुरा, रामा की ढाणी, छाबड़िया वाला और माताजी की ढाणी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।

34 घंटे तक गुल रही बिजली
ऑनलाइन सेवाएं भी प्रभावित रही
कई घरों में इनवर्टर भी काम करना बंद कर गए, जिससे मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी समस्याएं उत्पन्न हुईं। इस विद्युत संकट को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर शीघ्र बिजली बहाली की मांग की थी। अजमेर डिस्कॉम खेतड़ी टाउन के जेईएन अशोक कुमार ने बताया कि जसरापुर जीएसएस पर 3.15 एमवीए क्षमता का मुख्य बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिससे पांच फीडरों की आपूर्ति बाधित हुई।

विभाग ने नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर युद्धस्तर पर काम किया। ट्रांसफार्मर स्थापित करने के बाद बुधवार रात जसरापुर सहित सभी प्रभावित फीडरों में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उन्होंने भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जीएसएस पर आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत करने की मांग भी की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2215914


