शहरी सेवा शिविर में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, तुरंत हुई सीवर सफाई, आमजन को मिली राहत
शहरी सेवा शिविर में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, तुरंत हुई सीवर सफाई, आमजन को मिली राहत
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में मंगलवार को जिले के सुजानगढ़ नगरपरिषद सुजानगढ़ के वीसी कक्ष में वार्ड संख्या 7, 8 एवं 9 के लिए शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान निवर्तमान पार्षद हरिओम खोड़ एवं वार्ड संख्या 04 के नागरिकों ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि वार्ड में सीवर लाइन अवरुद्ध होने के कारण गंदे पानी की निकासी बाधित हो रही है तथा आमजन को आवागमन एवं दैनिक गतिविधियों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद आयुक्त व तहसीलदार गिरधारी लाल पारीक ने तुरंत संज्ञान लेकर अमृत योजनांतर्गत कार्यरत सीवरेज कंपनी के अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क किया और सीवर सकर मशीन भेजकर तुरंत सफाई के निर्देश दिए। इस पर बिना विलंब के सीवर सकर मशीन वार्ड संख्या 04 में भेजी गई तथा मौके पर सीवर लाइन की प्रभावी सफाई कर अवरोध को दूर किया गया। समस्या के त्वरित समाधान से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली।
नगर परिषद प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु शिविरों में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2213591

