[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चंवरा किशोरपुरा के मोरिंडा धाम पलटू दास अखाड़े के पंचमुखी बालाजी मंदिर पर गंगा दशहरा मेले का हुआ ऐतिहासिक आगाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चंवरा किशोरपुरा के मोरिंडा धाम पलटू दास अखाड़े के पंचमुखी बालाजी मंदिर पर गंगा दशहरा मेले का हुआ ऐतिहासिक आगाज

1100 महिलाओं ने टपकती बरसात में निकाली 11 किलोमीटर लंबी भव्य कलश यात्रा, भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम भक्तों का उमड़ा सैलाब हजारों श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

 चंवरा : कस्बे के किशोरपुरा सीमा पर स्थित मोरिंडा धाम पलटू दास अखाड़े के पंचमुखी बालाजी मंदिर पर 24 जून को भरने वाले गंगा दशहरे मेले का आगाज मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा सुबह 11:15 बजे चंवरा के रघुनाथजी मंदिर से प्रारंभ होकर नेवरी मोड़, चौफूल्या, पौंख सड़क से किशोरपुरा गांव, मोरिंडा सड़क होते हुए लगभग दोपहर 2:30 बजे पलटू दास अखाड़ा पहुंची। कलश यात्रा में डीजे की धुन पर हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर 11 किलोमीटर लंबी परिक्रमा लगाई। गांव एवं ढाणायों में जगह-जगह सेवाभावी लोगों ने कलश यात्रियों को जलपान करवाया।

परिक्रमा के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वर्ष 2013 से चली आ रही कलश यात्रा में पहली बार मौसम सुहाना रहा। बरसात की परवाह किए बगैर महिला एवं पुरुषों के कदम नहीं रुके। कलश यात्रा के मंदिर प्रांगण पहुंचने के बाद पुष्कर के कथावाचक रामस्वरूप दास महाराज द्वारा आठ दिवसीय भक्तमाल कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। महाआरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कथा प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सुनाई जाएगी।

बामलास के महंत लक्ष्मण दास महाराज, मोरिंडा धाम के महंत रघुनाथ दास महाराज, नेवरी धाम के महंत रघुवर दास महाराज के सानिध्य आयोजित इस महापर्व में शीशराम रावत, सांवरमल सैनी, गजराज सिंह शेखावत, महेश शर्मा, लाला महाराज, गिरदावर जगदीश प्रसाद शर्मा, रामनिवास सैनी, नत्थूराम सैनी, सांवरमल खटाणा, संदीप मीणा किशोरपुरा, राम अवतार ठेकेदार, गंगाधर सैनी, राधेश्याम कुमावत, रोहित सैनी, धवल कुमार बिछवाल, इंद्र सिंह शेखावत, सुमित कुमावत किशोरपुरा, पंकज मीणा किशोरपुरा, श्रीराम मीणा, भरत सिंह, बंटी सेन, आशीष सैनी, राजेश सैनी, हिमांशु मीणा, सोनू मीणा, अजय सैनी, सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles