देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
बिसाऊ : झुंझुनूं रोड पर मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसा पिलानी खुर्द और खिदरसर के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत से हुआ।
जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि चूरू निवासी शाहरुख पुत्र महबूब ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कोलिंडा निवासी सुशील पुत्र जयलाल और चूरू निवासी जावेद पुत्र सलीम घायल हो गए।
सूचना मिलने पर एएसआई इंद्राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिसाऊ के जटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में दोनों को चूरू रेफर किया गया।
पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। इस दौरान निवर्तमान पार्षद बसंत चेजारा, सदाम ठेकेदार, इशाक सैय्यद, अदनान तंवर, सलीम सैयद, असलम चौहान, सोशल वर्कर अनु कुरैशी, इस्माइल डायर, महमूद गजनवी रंगरेज, वाशिद वकील सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us