[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राजस्थान के तत्वावधान में नंदा होटल झुंझुनूं में “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ रहीं।

राखी राठौड़ ने महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए भोजन में तेल की मात्रा कम करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कम तेल में स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन बनाने के टिप्स साझा किए तथा स्वयं कम तेल में तैयार व्यंजन बनाकर महिलाओं को स्वाद भी चखाया।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए संतुलित खान-पान जरूरी है और परिवारों को कम तेल वाले भोजन को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अरुण सिहाग, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलरी, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री महेंद्र चंदवा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने स्वस्थ भोजन अपनाने का संकल्प लिया।

Related Articles