पांचना बांध से पानी खोलने की मांग, आदिवासी मीणा सेवा संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
पांचना बांध से पानी खोलने की मांग, आदिवासी मीणा सेवा संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सीकर : राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ जिला इकाई सीकर ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी खोलने और राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना की मांग की।
संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा ने बताया कि ज्ञापन में पांचना बांध के पानी को लेकर चल रहे विवाद का समाधान करने तथा प्रभावित किसानों को उनके जल अधिकार दिलाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक पांचना नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाता, तब तक ईसरदा बांध से बंद बारेठा तक प्रस्तावित नहर एवं जल स्थानांतरण कार्य पर रोक लगाई जाए।
ज्ञापन में चंबल-गंगापुर-वजीरपुर-नादौती पेयजल योजना को जल्द पूरा करने की मांग भी रखी गई। संघ ने चेतावनी दी कि 28 जून तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान संघ पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना की समीक्षा कर किसानों के हितों को ध्यान में रखने की भी मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2213620


