नीट स्टूडेंट प्रदीप मेघवाल प्रकरण: न्याय की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने अभिजीत दीपके से की मुलाकात
नीट स्टूडेंट प्रदीप मेघवाल प्रकरण: न्याय की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने अभिजीत दीपके से की मुलाकात
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : नीट स्टूडेंट प्रदीप मेघवाल प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कॉकरोच जनता पार्टी के सुप्रीमो अभिजीत दीपके से मुलाकात कर मामले में सहयोग की मांग की। जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहे प्रदर्शन में समिति के लोग प्रदीप मेघवाल का फोटो चित्र और अस्थि कलश लेकर पहुंचे।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि अभिजीत दीपके ने मंच के सामने प्रदीप मेघवाल का फोटो लगाया और परिजनों से मुलाकात कर हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन में मामले को उठाने की बात कही।
इससे पहले विनोबा भावे भवन में संघर्ष समिति के सदस्यों और अभिजीत दीपके के बीच करीब दो घंटे तक चर्चा हुई। समिति ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन भेजा है। संघर्ष समिति का कहना है कि जब तक प्रदीप मेघवाल को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक अस्थियों का गंगा में विसर्जन नहीं किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2213620


