14 साल पुराना खातेदारी विवाद खत्म, ग्रामीण सेवा शिविर में 15 सह-खातेदारों को मिली राहत
14 साल पुराना खातेदारी विवाद खत्म, ग्रामीण सेवा शिविर में 15 सह-खातेदारों को मिली राहत
सीकर : राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के तहत ग्राम पंचायत डाबला में आयोजित शिविर में 13-14 वर्षों से लंबित खातेदारी जोत विभाजन विवाद का समाधान किया गया। राजस्व अधिकारियों की समझाइश और आपसी सहमति से 15 सह-खातेदारों को राहत मिली।
ग्राम देवनगर (स्यालोदड़ा) निवासी रामदेव पुत्र चन्द्रा ने शिविर में अपनी समस्या रखी थी। उन्होंने बताया कि पुश्तैनी सामलाती भूमि में 15 सह-खातेदार होने के कारण लंबे समय से विभाजन नहीं हो पा रहा था, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी परेशानी आ रही थी।
शिविर प्रभारी के निर्देश पर तहसीलदार पाटन, भू-अभिलेख निरीक्षक और पटवारी ने सभी खातेदारों से संवाद कर जोत विभाजन के लाभ बताए। समझाइश के बाद सभी खातेदार सहमत हुए और मौके का निरीक्षण कर विभाजन प्रस्ताव तैयार किया गया।
तहसीलदार पाटन ने नियमानुसार प्रस्ताव स्वीकृत कर सभी सह-खातेदारों को राहत प्रदान की। वर्षों पुराने विवाद के समाधान पर ग्रामीणों ने प्रशासन और राजस्व विभाग का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2213589

