[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहले भगवान के नाम पर पैसे मांगकर की रेकी:फिर मुंह छिपाकर डॉक्टर के फ्लैट में की चोरी; CCTV सामने आया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पहले भगवान के नाम पर पैसे मांगकर की रेकी:फिर मुंह छिपाकर डॉक्टर के फ्लैट में की चोरी; CCTV सामने आया

पहले भगवान के नाम पर पैसे मांगकर की रेकी:फिर मुंह छिपाकर डॉक्टर के फ्लैट में की चोरी; CCTV सामने आया

सीकर : सीकर के कोतवाली थाना इलाके में डॉक्टर के फ्लैट के बाहर से गेहूं का कट्टा चोरी हो गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। डॉक्टर ने कोतवाली पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। सीकर के सालासर बस स्टैंड स्थित सिटी पॉइंट में रहने वाले डॉ. शिवराज रणवा ने बताया कि सिटी पॉइंट परिसर में ही शेखावाटी डेंटल हॉस्पिटल है, जहां वे अपने परिवार के साथ फ्लैट में रहते हैं।

14 जून को उनके फ्लैट के बाहर रखा गेहूं का कट्टा चोरी हो गया। जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो कट्टा गायब था। इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए, तो उसमें एक चोर मुंह पर मास्क लगाकर गेहूं का कट्टा ले जाते हुए नजर आया।

एक दिन पहले चोर चोरी करने के लिए आया था।
एक दिन पहले चोर चोरी करने के लिए आया था।

डॉ. शिवराज ने आगे बताया-,एक दिन पहले यानी 13 जून को यही चोर भगवान के नाम पर रुपए मांगने के लिए आया था। तब उसने चेहरे पर मास्क नहीं लगा रखा था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर जब 14 जून को चोरी करने आया, तो पहले वह फ्लैट के बाहर आकर रुका।

इसके बाद वह सीढ़ियों से ऊपर की तरफ गया। करीब 20-30 सेकंड बाद ही वापस नीचे आया और गेहूं का कट्टा लेकर फरार हो गया। फिलहाल, कोतवाली पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles