लक्ष्मणगढ़ में नेशनल हाईवे-52 किनारे अतिक्रमण हटना शुरू:दुकानदारों ने खुद हटाए अवैध निर्माण, एनएचएआई अधिकारियों ने दिया था नोटिस
लक्ष्मणगढ़ में नेशनल हाईवे-52 किनारे अतिक्रमण हटना शुरू:दुकानदारों ने खुद हटाए अवैध निर्माण, एनएचएआई अधिकारियों ने दिया था नोटिस
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में नेशनल हाईवे-52 के किनारे कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे बने शेड, टीनशेड और अन्य अस्थायी निर्माण स्वेच्छा से हटाने शुरू कर दिए हैं। कुछ व्यापारियों ने सड़क सीमा से पीछे खिसककर अपने प्रतिष्ठानों को व्यवस्थित करना भी शुरू कर दिया है।
एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि नोटिस अवधि पूरी होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने वालों को राहत मिलेगी। हाईवे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संचालकों को नोटिस जारी किए थे
एनएचएआई ने हाल ही में हाईवे सीमा क्षेत्र में किए गए अतिक्रमणों को लेकर सालासर तिराहे के पास करीब एक दर्जन दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किए थे। इन नोटिसों में तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे।
अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाईवे अधिकारियों के अनुसार, ये अतिक्रमण सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे थे, जिसके चलते इन्हें चिन्हित किया गया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2211812


