श्याम स्वर्णकार को मिला शहीद भगत सिंह रक्तवीर सम्मान:विश्व रक्तदान दिवस पर युवाओं को रक्तदान के लिए किया प्रेरित
श्याम स्वर्णकार को मिला शहीद भगत सिंह रक्तवीर सम्मान:विश्व रक्तदान दिवस पर युवाओं को रक्तदान के लिए किया प्रेरित
सुजानगढ़ : विश्व रक्तदान दिवस पर रविवार को सुजानगढ़ के लायन्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर मे टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार की प्रेरणा से कई युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं मे राकेश नायक, भँवरलाल नायक, हंसराज नायक, लोकेन्द्र सिंह भोजलाई, नानूराम नायक, राजेश नायक ऑडिंट, मंगतूराम गुर्जर, शिवभगवान दर्जी, राजेश प्रजापत, सुनील बाकोलिया, नवरतन बालोदिया, तुलसीराम, गजानंद, इमरान काजी, विनोद पांडर, नरेंद्र जांगिड़, विकास सोनी, दिनेश पारीक जोगलिया, वसीम राव ने जरुरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया।
स्वर्णकार को हरियाणा की लक्ष्य जनहित सोसाइटी के दिनेश बक्शी और निशिकांत मित्तल की और से रक्तदान के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान के लिए शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल रक्तवीर सम्मान पत्र प्रदान किया गया है। स्वर्णकार ने बताया कि उन्होंने स्वयं 72 बार रक्तदान किया है। वहीं अपने प्रयासों से 20 हजार से भी से ज्यादा लोगों से रक्तदान करवाया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2212067


