सिंघानिया यूनिवर्सिटी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सिंघानिया यूनिवर्सिटी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अयूब खान
पचेरी कलां : सिंघानिया यूनिवर्सिटी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के टॉपर एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय प्रधानाचार्यों के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शैक्षणिक निदेशक डॉ. संजय कुमार दुबे ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों और शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी तथा उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी।

अध्यक्षीय उद्बोधन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने अपने आईएएस बनने तक के संघर्षपूर्ण सफर को साझा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि डॉ. सुमित सिंह, कुलसचिव जीएस यूनिवर्सिटी हापुड़ ने कहा कि जीवन में सही समय पर लिया गया सही निर्णय भविष्य की दिशा बदल सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से करियर चयन में सोच-समझकर निर्णय लेने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व आईआईटी विद्यार्थी लकी रोहिल्ला ने कहा कि सफलता के लिए सकारात्मक वातावरण और सही मार्गदर्शन जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद सिंघानिया यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष एवं सीएफओ सुनील कुमार सोबती ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं बैग देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उपकुलपति डॉ. पवन त्रिपाठी ने किया। समारोह के समापन पर अतिथियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ सामूहिक फोटो लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2208794


