राजलदेसर के मोहम्मद रिजवान गौरी का राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप के लिए चयन
राजलदेसर के मोहम्मद रिजवान गौरी का राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप के लिए चयन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
राजलदेसर : हिमाद्रि आइस रिंक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में राजलदेसर के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान गौरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप में जगह बनाई है।अंडर 15 में चयनित मोहम्मद रिजवान गौरी 14 जून से आयोजित राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा।
चुरू जिला तलवारबाजी संघ के सचिव डॉ कादिर हुसैन ने बताया कि राज्य स्तरीय ट्रायल में मोहम्मद रिजवान गौरी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। अंडर 15 राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 14 से 18 जून तक हिमाद्रि आइस रिंक देहरादून में आयोजित होगी।
मोहम्मद रिजवान गौरी के चयन होने पर नाना डॉ कादिर हुसैन,परनाना सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक हाजी बदरुद्दीन भाटी उर्फ बदरी खान, दादा रमजान गौरी, पापा इमरान गौरी,मामा इंजीनियर मोहम्मद इस्लाम भाटी, मोहम्मद नियाज़ खान पुर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी , डॉ शमशाद अली सहायक प्रोफेसर, मुस्ताक अली सैयद वरिष्ठ अध्यापक, रमजान खान नवांकुर तथा मरियम सहित समाज के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी।
मोहम्मद रिजवान गौरी की वालिदा मरियम ने आल इंडिया नेशनल इंडोर रोविंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता हुआ है तथा इसके अलावा ताइक्वांडो व क्लारिपायतु में नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया हुआ है। इसके साथ ही हाकी व सोफ्ट टेनिस की राज्य स्तरीय खिलाड़ी रही है। मोहम्मद रिजवान गौरी के वालिद इमरान गौरी आल इंडिया नेशनल इंडोर रोविंग चैम्पियनशिप में भाग ले चुके हैं और ताइक्वांडो व क्लारिपायतु में भी नेशनल चैंपियनशिप खेल चुके हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2208680


