शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया का अभिनंदन:पारीक भवन में कल होगा सम्मान समारोह, तैयारियां पूरी
शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया का अभिनंदन:पारीक भवन में कल होगा सम्मान समारोह, तैयारियां पूरी
सरदारशहर : राजस्थान शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी द्वारा कल पारीक भवन में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस समारोह में संगठन के नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया और जिले के अन्य प्रांतीय प्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।
समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आज शिक्षक भवन में सुरेंद्र झोरड़ की अध्यक्षता में संगठन की बैठक हुई। इसमें सभी टीमों से व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। संगठन के जिला मंत्री वेदपाल मलिक, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगड़ और जिला कोषाध्यक्ष श्रीनाथ बरोड़ ने बताया कि अभिनंदन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इनका होगा अभिनंदन
तहसील मंत्री गजानंद मेघवाल ने बताया- समारोह की अध्यक्षता संगठन के पूर्व शिक्षक नेता कमला प्रसाद जोशी करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया के अलावा प्रदेश कार्यालय मंत्री याकूब खान, प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल कसवा, प्रदेश संयुक्त मंत्री शुभकरण नैन, संगठन मंत्री रतन सिंह पूनिया और प्रांतीय प्रतिनिधि रणवीर सहारण, गौरीशंकर सिहाग, महेंद्र सिंह पूनिया, चौथ मल चीनिया, महेंद्र सिंह पूनिया, निहाल सिंह स्वामी, लिखमाराम तथा लूनाराम खर्डिया का भी अभिनंदन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2208753


