[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में तेज बारिश:ग्रामीण क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि, जलभराव से आवाजाही बाधित; किसान कर रहे बुवाई की तैयारी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में तेज बारिश:ग्रामीण क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि, जलभराव से आवाजाही बाधित; किसान कर रहे बुवाई की तैयारी

सरदारशहर में तेज बारिश:ग्रामीण क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि, जलभराव से आवाजाही बाधित; किसान कर रहे बुवाई की तैयारी

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र में शुक्रवार शाम और देर रात हुई तेज बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। लंबे इंतजार के बाद हुई इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से वे अब खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि, इस बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी सामने आई।

जलभराव से आवाजाही बाधित

शहर के प्रमुख मार्ग घंटाघर से ताल मैदान तक मुख्य बाजार, शिव मार्केट और बीकानेर रोड सहित कई वार्डों में पानी भर गया। सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही कई जगह बिजली के पोल गिरने से आपूर्ति भी बाधित रही।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस खरीफ सीजन में किसानों का रुझान विशेष रूप से मूंग और बाजरा की खेती की ओर अधिक रहने की संभावना है। बाजार में पशु चारे के बढ़े हुए भावों को देखते हुए बाजरे का रकबा बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि किसान इसे एक लाभदायक विकल्प मान रहे हैं।

Related Articles