धोद में भैरूजी मंदिर से चांदी के छत्र, नकदी चोरी:6 महीने में यह सातवीं वारदात, पुलिस जांच में जुटी
धोद में भैरूजी मंदिर से चांदी के छत्र, नकदी चोरी:6 महीने में यह सातवीं वारदात, पुलिस जांच में जुटी
धोद : धोद थाना क्षेत्र के कासली गांव स्थित भैरूजी मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोर मंदिर से चांदी के छत्र और दानपात्र में रखी नकदी चुराकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर धोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह मंदिर पहुंचने पर उन्हें चोरी का पता चला। मंदिर के ताले टूटे हुए थे और चांदी के छत्र तथा नकदी गायब थी। एक अन्य कमरे का ताला भी टूटा हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है। धोद क्षेत्र में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है।
पिछले महीने धोद कस्बे में एक सूने मकान से करीब 7 से 8 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हुई थी। इससे पहले गोगाजी मंदिर में चोरी, एक सुनार की दुकान में चोरी का प्रयास, और बाइक, पेट्रोल और अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि इन वारदातों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। पिछले छह महीनों में चोरी की यह सातवीं बड़ी घटना बताई जा रही है। पुलिस ने कई मामलों में अब तक कोई ठोस खुलासा नहीं किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2214676


