[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज अंधड़ से रेलवे स्टेशन का टीनशेड उड़ा:एसपी ऑफिस के रिकॉर्ड रूम का शेड गिरा, कई जगह नुकसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तेज अंधड़ से रेलवे स्टेशन का टीनशेड उड़ा:एसपी ऑफिस के रिकॉर्ड रूम का शेड गिरा, कई जगह नुकसान

तेज अंधड़ से रेलवे स्टेशन का टीनशेड उड़ा:एसपी ऑफिस के रिकॉर्ड रूम का शेड गिरा, कई जगह नुकसान

चूरू : चूरू में शुक्रवार देर शाम आए तेज अंधड़ ने शहर में व्यापक नुकसान पहुंचाया है। कुछ ही मिनटों की इस आंधी ने पेड़, मकान और सरकारी भवनों को प्रभावित किया। तेज हवाओं के कारण मकड़ीनाथ रेलवे स्टेशन का टीनशेड उड़ गया। वहीं, एसपी कार्यालय परिसर स्थित रिकॉर्ड रूम का टीनशेड भी आंधी की चपेट में आकर एसपी कार्यालय भवन पर जा गिरा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई पेड़ उखड़ गए और कई मकानों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

​बिजली के खंभे गिरे, बिजली रही गुल

आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कई क्षेत्रों में देर रात तक बिजली गुल रही। सड़कों पर पेड़ और मलबा फैलने से यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर प्रशासन, नगर परिषद, बिजली विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं। रास्तों को साफ करने और बिजली व्यवस्था बहाल करने का कार्य शुरू किया गया।

तेज हवाओं के कारण मकड़ीनाथ रेलवे स्टेशन का टीनशेड उड़ गया।
तेज हवाओं के कारण मकड़ीनाथ रेलवे स्टेशन का टीनशेड उड़ गया।

बारिश से लोगों को मिली राहत

तेज आंधी के बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 13-14 जून को भी मेघगर्जन के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है।

Related Articles