[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ, सतीश पूनिया के राज्यसभा सांसद बनने पर मनाया जश्न:सांसद के ससुराल लाम्बा गोठड़ा में बांटी मिठाई, पटाखे फोड़े


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉ, सतीश पूनिया के राज्यसभा सांसद बनने पर मनाया जश्न:सांसद के ससुराल लाम्बा गोठड़ा में बांटी मिठाई, पटाखे फोड़े

डॉ, सतीश पूनिया के राज्यसभा सांसद बनने पर मनाया जश्न:सांसद के ससुराल लाम्बा गोठड़ा में बांटी मिठाई, पटाखे फोड़े

चिड़ावा : चिड़ावा में डॉ. सतीश पूनियां के राज्यसभा सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने पर उनके ससुराल लाम्बा गोठड़ा में जश्न मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया और मास्टर महावीर प्रसाद लाम्बा की उपस्थिति में लोगों ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

डॉ, सतीश पूनिया को दी बधाई

इस दौरान राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विरेंद्र कोठारी और जिला सचिव हरिश फोगाट मौजूद रहे। युवा तेजा सेना के अध्यक्ष घनश्याम ओला ने भी इस अवसर पर बधाई दी। सभी ने डॉ. सतीश पूनियां के निर्विरोध निर्वाचन पर खुशी व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े।

इनका किया अभिनंदन

डॉ. सतीश पूनियां के ससुराल पक्ष से मास्टर हीरालाल लाम्बा, सोहनलाल लाम्बा, शीशराम लाम्बा, राजपाल, राजू लाम्बा, रामचन्द्र लाम्बा, चरणसिंह लाम्बा, ओमप्रकाश लाम्बा, धर्मवीर लाम्बा, संजय लाम्बा और सचिन लाम्बा ने भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि जल्द ही डॉ. सतीश पूनियां को लाम्बा गोठड़ा बुलाकर उनका अभिनंदन किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में मुकेश धायल, बाबूलाल, अनिता, रामनिवास, मनिराम, श्रवण, बसंत कुमार, जोगेंद्र कुमार और राजेश कुमार सहित कई अन्य लोगों ने भी मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा, युवा नेता जयसिंह नूनियां और धर्मवीर नूनियां ने किया।

Related Articles